बैंड बाजा Music
बैंडबाजा
खुशी गमी से जीवन बनता है खुशी बांटने से बढ़ती है दुख या गमी बांटने से घटता है जीवन में खुशी का सब से बड़ा मौका शादी होता है और जीवन में एक बार ही आता है खुशी का रिश्ता वैसे तो मन से होता है परंतु खुशी का माहोल मन को आकर्षित करता है गीत संगीत मन दिल औरआत्मा की खुराक होता है बैंड बाजा खुशी को चार चांद लगा देता है DJ का Higher beat songs से मन और दिल उत्तेजित हो नाचने लगता है इसी प्रकार बैंड से गीतों की tune को बजाया जाता है जो बहुत अकर्षित करती है पुरानी यादों को ताजा करती है DJ अधिकतर एक fix जगह पर होता है जब की बैंड चलते फिरते गांव शहर में खुशी को फैला देता है शादी में डोली या दुलहन को जब दुलहा के घर प्रवेश के समय बैंड की धुन बजाई जाती है वह मन पर एक अमर याद छोड़ देती है यह बहुत मनमोहक धुन होती है इंसान को इमोशनल कर देती है वास्तव में यह दिन जीवन का सर्वोच्च दिन होता है हमे अपना जीवन साथी मिलता है हम भोलेभाले होते हैं हमे यह समझ नही होती की जीवन एक संघर्ष लड़ाई होती है जिस को दोनो ने मिल कर जीतना होता है अकेले से यह लड़ाई आजतक नहीं जीती गई शादी से नए रिश्ते बनते हैं परिवार बनता है खुशी को खुब मनाना चाहिए ताकि गमी से हम दब ना जाए




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें